{"_id":"5f64fe458ebc3e980c58209f","slug":"congress-performance-in-someshwar-almora-news-hld397433336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
सोमेश्वर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस और युकां कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। केंद्र की मोदी सरकार की बेरोजगार विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस और युकां कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का वायदा कर सत्ता में आई मोदी युवाओं का रोजगार छीन रही है।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन रोजगार देने के बजाय नौकरी छीन रही है। कोरोना काल में करोड़ों लोग बेरोजगार होकर घर लौटे हैं। युवाओं के साथ ही ऐसे लोगों को सरकार रोजगार देने मेें विफल साबित हो रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार नौकरियों में कटौती कर रही है। सरकार के पास रोजगार की कोई नीति नहीं है। सरकार की कुनीतियों से रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने रोजगार नहीं बढ़ाया तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भट्ट, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, युकां ब्लॉक अध्यक्ष भुवन दोसाद, कुंदन भंडारी, नवीन जोशी, कैलाश, विजय सैजारी, अमित, कमलेश कुमार, ध्यान सिंह कैड़ा, ललित कुमार, सुंदर, मोनू, दीपक, दीपक सिंह बोरा आदि थे।
संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों में बैकलॉग के पद भरे जाएं
अल्मोड़ा। मूल निवासी संघ ने सार्वजनिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में बैकलॉग के खाली पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की। संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संघ के सदस्यों ने कहा कि सरकार रेलवे, एअर इंडिया, बीएसएनएल, बीपीसीएल, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड आदि का निजीकरण करने पर तुली है, इसे तुरंत बंद किया जाए। कहा कि निजी संस्थाओं का राष्ट्रीयकरण किया जाना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार कर इसमें पूंजी निवेश बढ़ाकर बेरोजगारी को कम किया जाए। शिक्षा का निजीकरण तुरंत रोका जाए। स्वास्थ्य सेवा का काम सार्वजनिक क्षेत्र के तहत होना चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावी और कुशल बनाया जाए। खाली पदों की भर्तियों को ज्ञापित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में संघ के प्रभारी महेश लाल, बहादुर राम, गौरव कुमार, प्रकाश आर्या, प्रमोद कुमार, लल्लू लाल आदि रहे। संवाद