फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Leader Darshan Lal in Ranikhet

भाजपा का जनविरोधी चेहरा फिर बेनकाब : दर्शन

Sun, 28 May 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 28 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Darshan Lal in Ranikhet
रानीखेत में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल का स्वागत करती कांग्रेस जिलाध्यक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़े और शोषित समाज को साथ लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। कहा कि भाजपा का एससी और महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। कहा कि नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) का उद्घाटन देश की राष्ट्रपति से नहीं कराया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष दर्शन और सचिव कुंदन लाल आर्या का यहां आने पर स्वागत किया गया। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर मेहनत करने का आह्वान किया और आगामी लोस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भी भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन आर्या की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने संचालन किया। बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, जिला महासचिव नवीन आर्या, यूथ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकिता पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed