फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress IT cell active

कांग्रेस का आईटी प्रकोष्ठ सक्रिय

Sun, 06 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congress IT cell active
कांग्रेस का आईटी प्रकोष्ठ सक्रिय - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह सशक्त माध्यम है।

विज्ञापन


कांग्रेस आईएनसी डिजिटल टीम के मास्टर ट्रेनर राहुल पांडे और सुनील सेमवाल ने सोशल मीडिया की बारीकियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को विस्तार से बताया। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी और प्रदेश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को काम करें।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस आईटी विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पुन: सत्ता में लाने के लिए पूरा विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। डिजिटल टीम के मास्टर ट्रेनर राहुल पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता केवल सती, दीवान सतवाल, संजय दुर्गापाल, आईटी जिलाध्यक्ष रमेश मेलकानी आदि ने विचार रखे। संचालन नवीन रमोला, विशाल मौर्या ने किया।


इस दौरान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मौर्या, नवीन रमोला, प्रदेश महासचिव आरिफ खान, नासिर हुसैन, हेमंत कोठारी, आनंद अधिकारी, योगेश वर्मा, प्रकाश मेहरा, गजराज सिंह, दीपक गड़िया, शरद साह ने भी आईटी विभाग के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान पूरन रौतेला, हरिमोहन भट्, अमरनाथ रावत, सोनू कांडपाल, पल्लवी मेहता, बीना स्टीफा, गीता मेहरा, आशीष कुमार आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed