फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress is misleading the people by lying: Joshi

झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस : जोशी

Sat, 14 Jul 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 14 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Congress is misleading the people by lying: Joshi
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस नेता किशोर और प्रीतम प्रेस कांफ्रेंस में झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सबसे मजबूत मुख्यमंत्री हैं।        

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए लगातार धनराशि स्वीकृत की जा रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ एक ही बात बोलते हैं डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि 2007 में 108 सेवा शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह बंद हो गई। प्रदेश सरकार ने 61 एबुलेंस खरीद ली हैं और  79 एंबुलेंस खरीदने जा रही है। अस्पतालों में एक हजार 61 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बताएं कि यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी क्यों रही।       
विज्ञापन


त्रिवेंद्र सिंह रावत को मजबूत मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि रावत ने जीरो टॉलरेंस पर सरकार चलाने की बात कही थी और इस पर अमल कर रहे हैं। रावत ही ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके घर में उपहार नाम की कोई चीज नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए कार्यों को प्रमाणिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर जनता तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मीडिया सह प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर, विनीत बिष्ट, भाजयुमो उपाध्यक्ष मनोज जोशी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक तुषारकांत साह आदि मौजूद थे।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed