फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress election symbol changed

कांग्रेस ने बदले दो बैलों की जोड़ी और दूध पीता बछड़ा चुनाव चिन्ह

Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress election symbol changed
कन्नौज विधानसभा सीट - फोटो : SELF

रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया को 64 साल पूरे हो गए हैं। इसी दौरान चुनावी प्रक्रिया में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। आजादी के बाद पहले आम चुनाव में कांग्रेस, जनसंघ ही देश में मुख्य दल थे। इस दौर में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दो बैलों की जोड़ी तो जनसंघ का चिन्ह दीया और बाती होती थी।

विज्ञापन


करीब दो दशकों तक इन्हीं चुनाव चिन्हों के साथ प्रत्याशी मैदान में उतरे। बताते हैं कि 1974 में जब मोरारजी देसाई पार्टी से अलग हुए तो कांग्रेस को गाय के साथ दूध पीता बछड़ा चुनाव चिन्ह मिला। प्रचार के दौरान इंदिरा तेरो चुनाव चिन्ह गोरु दगड़ि बाछ गीत काफी लोकप्रिय हुआ, जबकि जनसंघ जनता दल में तब्दील हुई और चुनाव चिन्ह हलधर किसान आवंटित हुआ।
विज्ञापन


1975 में आपातकाल के बाद जब 1980 में कांग्रेस हाथ चुनाव चिह्न के साथ पुन: सत्तासीन हुई, जबकि जनता पार्टी कमल के फूल चुनाव चिन्ह के साथ भारतीय जनता पार्टी नाम से महासमर में कूदी। 1952 में जब पहले चुनाव का बिगुल बजा तो प्रचार से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी, लेकिन 70 का दशक आते ही चुनाव महासमर में तब्दील हो गए। प्रचार का तरीके बदलने लगे। दलों में धड़ेबाजी भी इसी दशक की देन मानी जाती है। यहां तक की महासमर के लिए राजनैतिक दलों ने चुनाव चिन्ह तक बदल दिए। वर्तमान दौर में चुनाव के मायने ही बदल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed