फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress burnt effigy of central government, shouted slogans

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of central government, shouted slogans
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के साथ ही पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रोकने से नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्याज समेत अन्य सब्जियों, दाल, खाद्यान्न, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, रेल किराया आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गरीब जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जनता से अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में पहुंची मोदी सरकार अब जन भावनाओं पर कुठाराघात कर रही है। महंगाई पर लगाम लगाने में सरकार कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मुकालात करने जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रियंका को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसका विरोध किया। पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष किरन साह, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, लीला जोशी, जैबुलनिशा अंसारी, दीपा त्रिपाठी, भावना बोरा, ज्योति त्यागी, शगुन, पूनम आर्या, रजनी टम्टा, तारा तिवारी, पार्वती भंडारी, पुष्पा तिवारी, बसंती, पार्वती, माया, आरती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed