{"_id":"58b45ec74f1c1bbf56831cd7","slug":"congress-bjp-responsible-for-the-plight-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस-भाजपा जिम्मेदार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस-भाजपा जिम्मेदार’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की प्रेरणा सदन में हुई बैठक में राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने वामपंथी पार्टियों द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह काम लंबे समय के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा आने वाले समय में वाम जनतांत्रिक शक्तियों को एक करने का काम करेगा।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय कमेटी के सदस्य विजय रावत ने 16 वर्षों में उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दल बदलुओं को भाजपा ने स्वीकार कर उत्तराखंड में राजनीतिक भ्रष्टाचार की जड़ों को मजबूत करने का काम किया है। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार दिनेश पांडे ने चुनाव के दौरान अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। बैठक में बच्चन सिंह मेहता, वीरेंद्र सिंह, उर्वा दत्त, रघुवर दत्त, यूसुफ तिवारी, राकेश त्रिनेरी, सुशील कुमार तिवारी, राजीव बिष्ट, तरुण साह, कुबेर सिंह, प्रकाश जोशी, मदन सिंह, पंकज सिंह, देवकी देवी, रमा आर्या, सुनीता पांडे, शंभू राणा, ईश्वर दत्त, मुन्नी प्रसाद, चंदा राना, राधा नेगी, किरन राना, अरुण जोशी, शेर सिंह भाकुनी, दीपक कुमार, सत्यप्रकाश, मुकुल तिवारी, अनीता कनवाल, स्वप्निल पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन