फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Alleged BJP over Dividing Nation

देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटना बंद करे भाजपा: स्वामीनाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress Alleged BJP over Dividing Nation
रानीखेत में बैठक करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव के लिए यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामीनाथ जसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। भाईचारा खतरे में है। कभी ज्ञानवापी तो कभी ताजमहल की बातें हो रही हैं लेकिन कांग्रेस का हर सिपाही इस खराब नीति के खिलाफ आवाज उठाएगा।
विज्ञापन

स्प्रिंग फील्ड में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों के लिए व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। हिंदू-मुस्लिम की राजनीति हो रही है और महंगाई-बेरोजगारी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। राष्ट्रवाद तो कभी धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। जसवाल ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर भाजपा लोगों को बांटना बंद करे और महंगाई तथा बेरोजगारी को कम करने की सोचे। प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संदेश भी दिया। वहां पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पीसीसी कैलाश पांडे, मो. गफ्फार, बागंबर सिंह, वसीम कुरैशी, प्रमोद पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed