फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Conduct in violation notice Ukrand Union president Pushpesh

आचार संहिता उल्लंघन में उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश को नोटिस

Mon, 16 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

 रिटर्निंग आफिसर गौरव चटवाल ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष और द्वाराहाट विधानसभा सीट से उक्रांद प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी को नोटिस भेजा। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चस्पा उनके पोस्टर और प्रचार सामग्री में मुद्रक का नाम पता और दूरभाष नंबर अंकित नहीं है। यह जिले में आचार संहिता उल्लंघन का तीसरा मामला है।

विज्ञापन


आरओ श्री चटवाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उक्रांद प्रत्याशी द्वारा चस्पा की गई प्रचार सामग्री और पोस्टरों में मुद्रक का नाम, पता और दूरभाष नंबर अंकित नहीं मिला। जो कि आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (ए) का खुला उल्लंघन है। उन्होंने इस कृत्य को दंडनीय अपराध मानते हुए उक्रांद प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्पष्टीकरण संतोषनजक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed