फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Computer science classes will run.

Almora News: चौनलिया पॉलिटेक्निक में इसी सत्र से चलेंगी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं

Mon, 01 Jul 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 01 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Computer science classes will run.
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक चौनलिया में इसी सत्र से कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं संचालित होंगी। क्षेत्र के लोगों की लंबी मांग के बाद अब प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस कोर्स के संचालन की स्वीकृति दे दी है। वर्ष 2024-25 में इस विषय में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

रानीखेत के चौनलिया में वर्ष 2008 में राजकीय पॉलिटेक्निक का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में इस संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स का संचालन कर 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। तब से आज तक तक यहां एक ही ट्रेड संचालित हो रहा है। युवा और क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां कंप्यूटर साइंस और फार्मेसी ट्रेड संचालित करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस सत्र से यहां कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


चौनलिया में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स को संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। यहां इसी सत्र से इन कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। -डॉ. मुकेश पांडे, संयुक्त सचिव, शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed