{"_id":"647b842848fad9d1a1049006","slug":"comptition-in-almora-collage-almora-news-c-8-1-158502-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वाद-विवाद में इशिता और पोस्टर में रिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वाद-विवाद में इशिता और पोस्टर में रिया अव्वल
Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
दन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में एनसीसी 24वीं छात्रा वाहिनी की ओर से प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनसीसी की लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि नदियां प्लास्टिक के प्रयोग से लगातार दूषित हो रहीं हैं। इस दौरान कैडेट की पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। वाद-विवाद में इशिता दुर्गापाल प्रथम, नेहा कुवार्बी द्वितीय रहीं। पोस्टर बनाने में रिया जोशी प्रथम, रुचि बिष्ट द्वितीय, पायल बोरा तृतीय रहीं। इस दौरान डॉ. ललित चंद्र जोशी, अंडर ऑफिसर प्रिया भाकुनी, अंडर ऑफिसर प्रीति पांडे, कॉर्पोरल माला गुप्ता, गुंजन जीना आदि मौजूद रहीं।
रेखा ने जीती भाषण प्रतियोगिता
दन्या/अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय दन्या में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। एंटी ड्रग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. हरिओम प्रकाश सिंह ने बताया कि नशा अभिशाप है। यह एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मिटने लगता है। इससे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानि पहुंचती है। सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। इस विषय पर विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें रेखा जोशी प्रथम, हेमा पाठक द्वितीय, बबीता जोशी तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता में डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. मंजू कांडपाल, डॉ. अमिता चौरसिया, डॉ. साधना त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक कवींद्र प्रसाद, अर्जुन सिंह, मनमोहन सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, कृष्ण राम आदि मौजूद रहे।