फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complete the remaining DPR under Jal Jeevan Mission soon: Vandana

जल जीवन मिशन के तहत बची डीपीआर जल्द पूरा करें: वंदना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Complete the remaining DPR under Jal Jeevan Mission soon: Vandana
अल्मोड़ा के विकास भवन में बैठक लेती जिलाधिकारी वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह 20 डीपीआर का लक्ष्य रखा जाए। ताकि जल जीवन मिशन के तहत बची डीपीआर को जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर तैयार नहीं हुई वह समयबद्ध तरीके से डीपीआर बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित वीलेज एक्शन प्लान को भी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों , स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत घरों को भी पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं। इसके लिये भी विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इन केंद्रों को पेयजल योजना से आच्छादित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे समेत जल जीवन मिशन से जुड़े विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed