फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Competitions begin at the Rajiv Gandhi Khel Abhiyan

राजीव गांधी खेल अभियान में प्रतियोगिताएं शुरू

Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

 युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खेल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को  प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार पायका के तहत गांवों में छोटे खेल मैदानों के निर्माण को बजट दे रही है। उन्होंने झंडी  दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि निर्माण सलाहकार समिति के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, उपाध्यक्ष हिमांशु मेहता, सदस्य रोहित  रौतेला, दीपक गैड़ा, पूरन रौतेला आदि ने विचार रखे। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस पथनी ने सभी का आभार जताया। संचालन बीओ राजदीप पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, बीओ हयात रावत, डीपीएस नेगी, बीसी पांडे, बीएल आर्य, अर्जुन रावत, राजेंद्र नयाल, पुष्कर नेगी, शोभन कनवाल, पंकज मेहता, गिरीश तिवारी, हरीश ख्याली आदि मौजूद थे।

महिला ओपन 800  मीटर दौड़ में चंद्रा राणा (द्वाराहाट), ललिता शर्मा (सल्ट), प्रीति बिष्ट  (लमगड़ा), गोला फेंक में मंजू गैड़ा (धौलादेवी), पिंकी बिष्ट (भैंसियाछाना), पूजा अधिकारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं।


जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में किरन गोस्वामी (ताकुला), सीमा  प्रसाद (द्वाराहाट), गीता भंडारी (हवालबाग) और लंबीकूद प्रतियोगिता में तनुजा आर्या (चौखुटिया), ममता चिलवाल (हवालबाग), सीमा चम्याल (भैंसियाछाना)  ने बाजी मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed