{"_id":"8836a5c6213ad9e4e95d03b3638b0bc7","slug":"compaign-against-mafia-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, कांग्रेस से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, कांग्रेस से जनता त्रस्त
ब्यूरो, दन्यां/काफलीखान (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जन चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत दन्यां, काफलीखान,मनीआगर, पनुवानौला,गुरुड़ाबांज, ध्याड़ी आदि स्थानों में हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस सरकारों के जनविरोधी निर्णयों से जनता त्रस्त है। जन समस्याओं का समाधान करने के बजाए प्रदेश सरकार माफियाओं को संरक्षण देने में लगी है।
माफिया संस्कृति जन विरोधी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को बरबादी की कगार पर पहुंचा दिया है। दो फरवरी को नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 31वीं वर्षगांठ पर पार्टी जन चेतना अभियान चलाया रही है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया माफियाओं के हाथों की कठपुतली बन गए हैं।
अभियान में तिवारी के अलावा आनंदी वर्मा, कौस्तुबानंद भट्ट, आरडीएफ के जीवन चंद्र आर्य, ललित बिष्ट, दुर्गा दानू, कमला दानू, प्रताप सिंह जड़ौत, शिव दत्त जोशी आदि शामिल थे।