{"_id":"dd9edaebf9c83863f6bf7c063adb4e9a","slug":"come-rain-are-disturbed-people-karket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश आते ही सहम जाते हैं खैरखेत के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश आते ही सहम जाते हैं खैरखेत के लोग
दरबान रावत /अमर उजाला, धौलछीना/अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीते पांच साल में भैंसियाछाना ब्लाक के खैरखेत और अन्य स्थानों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं। बरसात में जब भी बारिश आती है भूस्खलन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग सहम जाते हैं। खैरखेत के 10 परिवार अपने घर छोड़ चुके हैं। उन्हें जूनियर हाईस्कूल के अलावा गांव के कुछ लोगों के घरों में शरण दी गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव के अन्य लोगों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
पिछले पांच सालों में खैरखेत के आधा दर्जन परिवारों को अपने घर छोडने पड़े थे। यह लोग जूनियर हाईस्कूल में रह रहे हैं। 2012 में विस्थापित किए गए चार परिवारों ने अन्य लोगों के घरों में शरण ले रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि अब जूनियर हाईस्कूल इलाके के साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी भूस्खलन का खतरा हो रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि बरसात में जैसे ही बारिश शुरू होती है लोग भयभीत होने लगते हैं। उनका कहना है कि सरकार को उनके लिए सुरक्षित स्थानों पर आवासों का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन