फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cold Weather in Kumaun

ठंड से बचने लकड़ी उपलब्ध न होने से कत्यूर घाटी के ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cold Weather in Kumaun
अल्मोड़ा में सुबह के समय छाया कोहरा। - फोटो : ALMORA
रानीखेत/अल्मोड़ा। क्षेत्र में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिनभर खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली, हालांकि धूप छिपने के बाद फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। शाम को बाजार में सन्नाटा पसर गया। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। लोग इस बार बर्फबारी के लिए खासे उत्साहित हैं। रात के वक्त मौसम साफ होने के कारण सुबह जमकर पाला गिर रहा है, जिससे ठंड और बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

रानीखेत नगर में गैस एजेंसी के सामने गिरा पाला सूख तक नहीं पा रहा है। पाले के कारण वहां दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा भी है। सुबह घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ी है। दिन में धूप खिली। शाम को एक बार फिर से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को घाटी वाले क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। रोजाना कोहरा छाने से ठंड में इजाफा हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, अंगीठी आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में अलाव की राहत
बागेश्वर/कपकोट। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नगरीय क्षेत्रों में कोहरा और ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र बागेश्वर और नगर पंचायत क्षेत्र कपकोट में प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था कर दी है। अलाव जलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर की शुरुआत से मौसम बदलने के बाद लोग बाजार में अलाव की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने बागेश्वर, कपकोट, भराड़ी बाजार में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। नगरीय क्षेत्रों में इन दिनों सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से ठंड बढ़ रही है। अलाव जलने के बाद बाजार में रहने वाले असहाय लोगों और व्यापारियों को राहत मिल रही है। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष बागेश्वर हरीश सोनी, कपकोट तारा सिंह कपकोटी ने अलाव जलाने पर प्रशासन की सराहना की। कहा कि इससे बाजार क्षेत्र में काफी राहत मिलेगी।

गरुड़ में खोली जाए जलौनी लकड़ी की टाल
ठंड से बचने लकड़ी उपलब्ध न होने से कत्यूर घाटी के ग्रामीण परेशान
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी में आजकल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आग सेकने के लिए लकड़ी उपलब्ध न होने से कत्यूर घाटी के नगरीय क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कत्यूर घाटी नगर क्षेत्र में इस बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के 10 बजे बाद कोहरा हट रहा है। नगर क्षेत्र के लोगों ने विधायक चंदन राम दास से गरुड़ में लकड़ी का टाल खोलने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन सरकार ने गरुड़ में लकड़ी का टाल नहीं खोला है। जलौनी लकड़ी खरीदने के लिए नगर क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्या, हीरा सिंह बोरा, बलवंत भंडारी, उम्मेद सिंह ने डीएम से गरुड़ में शीघ्र लकड़ी का टाल खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed