{"_id":"3930031dcee2063114bc2ebb85468046","slug":"cold-waves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से दिनभर रही कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से दिनभर रही कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह से ही नगर समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे। घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा लगा रहा। हालांकि सायं के समय थोड़ी देर सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन फिर मौसम खराब हो गया। बादल छाने से दिन भर कड़ाके की ठंड रही। ठंड से बचाव के लिए लोगों को घरों और कार्यालयों में हीटर और अंगीठी का सहारा लिया।
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकार्ड किया। कई स्थानों और बाजार में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। बारिश नहीं होने से काश्तकारों की चिंता बढ़ गई है।