फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cold Wave in Almora

सर्द मौसम लेकर आया दिसंबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave in Almora
ठंडे से बचने के लिये अल्मोड़ा में आग सेखते लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिसंबर के आते ही पहाड़ों में मौसम सर्द हो गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। शाम होते-होते कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। दिन भर बादल छाए रहने के कारण ज्यादातर लोग घरों पर ही रहे। जिन्हें जरूरी काम था वही लोग बाहर निकले। इसके अलावा अल्मोड़ा बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने शाम के समय अलाव जलाकर ठंड को दूर भगाया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ-साथ पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही एक दिसंबर से छह दिसंबर तक तापमान में भारी गिरावट का भी अंदेशा जताई है। इसके साथ ही शीतलहर चलने का भी अंदेशा जताया है। अब कुछ समय तक पहाड़ों में काफी ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

ठंड से बचने को करें ये उपाय
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीएस टाकुली ने बताया कि इन दिनों कोरोनाकाल चल रहा है। इसलिए लोगों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है। इन दिनों पीने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें, सिर और कान हमेशा ढककर रखें, खाने में गर्म चीजों का उपयोग ज्यादा करें, कमरे को हीटर या अलाव जलाकर गर्म रखें। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़े मरीज
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार को 274 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की शिकायत के आ रहे हैं। बच्चों को भी ठंड के मौसम में निमोनिया का खतरा सताने लगा है। मेडिकल स्टोरों पर भी लोगों की भीड़ रही। दुपहिया वाहन चालक भी ठंड से बचने को अब दस्तानों का प्रयोग करने लगे हैं।
अस्पताल में बिना मास्क घूम रहे लोग
अल्मोड़ा। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जहां स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे कई लोगों ने न तो मास्क लगाया था और न दो गज दूरी का पालन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर लोग इस तरह लापरवाही से घूमते रहे तो कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ सकता है।
आसमान बादलों से ढका, रानीखेत में बढ़ी ठंड
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और पूरा आसमान सुबह से बादलों से ढका रहा। धूप नहीं निकलने के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया है। इधर, लोग अब बारिश तथा बर्फवारी की भी आशंका जता रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। धूप नहीं निकलने के कारण ठंड भी बढ़ती रही। देर शाम तक आसमान में बादल छाए पड़े थे। लोगों को आशंका है कि यदि बारिश हुई तो बर्फ भी जरूर पड़ेगी। हालांकि इस साल पूर्व में अच्छी बारिश होने के कारण जहां ठंड बढ़ने की आशंका है, वहीं अच्छी बर्फबारी की भी उम्मीद जताई जा रही है।
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पिंडारी घाटी की ऊंची चोटियों में कई स्थानों पर बर्फबारी हुई है। हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम के बीच क्वैराली रोड में चीड़ का पेड़ गिरने से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। टेक होम राशन पहुंचाकर लौट रहा वाहन भी फंसा रहा।
पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी के समाचार हैं। बर्फबारी के कारण सुबह से ही शीतलहर चलती रही। शीतलहर के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। निचले इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। लीती, गोगिना समेत तमाम स्थानों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
बुधवार की दोपहर क्वैराली सड़क पर जल्थी के पास चीड़ का पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। क्वैराली बाल विकास विभाग का टेक होम राशन पहुंचाकर लौट रहा वाहन भी फंसा रहा। सड़क बाधित होने से वाहन संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे बाद सड़क से पेड़ हटाया जा सका।

डीएम ने विभागों को अलर्ट किया
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जिले में बर्फबारी, शीतलहर की संभावना को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने संभावित सड़कों पर जेसीबी तैनात करने के साथ ही जेसीबी चालकों के फोन नंबर, उनके तैनाती स्थल की जानकारी हासिल की। बताया गया कि रिखाडी, वाछम, धरमघर, गोगिना, सूपी, कौसानी, गिरेछीना, डोबा और पालडीछीना बर्फबारी की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां पर जेसीबी तैनात करने के लिए रूटचार्ट बना दिया है। उन्होंने सभी एसडीएम और पालिका के ईओ नगरपालिका बागेश्वर, नगर पंचायत कपकोट को चिह्नित स्थानों में नियमित रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए। डीएम ने डीएसओ अरुण वर्मा को संवेदनशील क्षेत्रों के किराना दुकानदारों से समन्वय करते हुए आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टाक बनाए रखने के निर्देश दिए। वहां पर सीईओ पदमेंद्र सकलानी, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम हर गिरि, पारितोष वर्मा, राजकुमार पांडे, प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed