{"_id":"41353a75f3ff74b1384d23fc0ee00f81","slug":"cmdkhan-baisakhi-fair-moda-chancri-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमड़खान में बैसाखी मेला, झोड़ा, चांचरी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमड़खान में बैसाखी मेला, झोड़ा, चांचरी की धूम
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद चमड़खान ग्वेल देवता मंदिर में बैसाखी मेला भव्य रूप से मनाया गया। ग्रामीण ढोल, नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पूजा, अर्चना हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। ओ भिना कसिके जानूं द्वारहाटा और बेड़ु पाको बारोंमासा सहित कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
देहरादून की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था आस के कलाकारों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, इस दौरान झोड़े, चांचरी का आयोजन भी हुआ। मेले को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। कई दर्शक कलाकारों के साथ भी नृत्य करते देखेे गए। ग्वेल देवता मंदिर समिति के प्रयासों की ग्रामीणों ने भी सराहना की।
कानूनगो भूपाल गिरि गोस्वामी की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उप राजस्व निरीक्षक उमेश नयाल, गोपाल राम, महेश सिंह, पूरन सिंह रावत आदि ने भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।