फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM won eelection.

उपचुनाव में सीएम की जीत पर रानीखेत और द्वाराहाट के भाजपाई गदगद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM won eelection.
बागेश्वर में सीएम पुष्कर धामी की जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर जिले में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय मेें कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

उपचुनाव में सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जश्न शुरू हो गया था। नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों को मिठाई भी बांटी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओली ने कहा कि सीएम धामी की जीत विकास की जीत है। सुशासन और गरीबों के हित में काम करने के लिए जनता ने सीएम को भारी मतों से अपना आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन

वहीं गरुड़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। कपकोट और कांडा में भी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी जताई। सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत की चर्चा रही। जश्न में नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, कपकोट के ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, मनोज बचखेती, दीपक गस्याल, उमेश टाकुली, दयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में सीएम की जीत पर रानीखेत और द्वाराहाट के भाजपाई गदगद
रानीखेत/द्वाराहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत विधानसभा में बंपर जीत से रानीखेत और द्वाराहाट के भाजपाइयों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रानीखेत सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा मंत्री नरेंद्र रौतेला ने कहा कि जीत के बाद मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार में नया जोश है।
अब प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। वहां वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, देवीदत्त बिष्ट, विमल भट्ट, दीप्ती बिष्ट, महिला मोर्चा की विमला रावत, हंसा बवाड़ी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, मनोज पांडे, विपिन भार्गव, विनोद कुमार, कुबेर सिंह बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चिलियानौला नगर पालिका में वरिष्ठ नेता विपिन शर्मा, रोहित शर्मा, मदन कुवार्बी, नीरज तिवारी, विनोद कुबार, अर्जुन सिंह, प्रशांत अधिकारी, दीप चंद्र तिवारी, पंकज भंडारी, विजय कुमार, आशीष कुमार ने जश्न मनाया। उधर, द्वाराहाट में भी भाजपाइयों ने जश्न मनाया। परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, सुरेंद्र साह, शैलू साह, जगदीश बुधानी आदि थे। संवाद

धामी के रिकार्ड मतों से जीतने पर गरुड़ के भाजपा कार्यकर्ता खुशी से गदगद
गरुड़ (बागेश्वर)। चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर धामी के रिकार्ड मतों से जीतने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरुड़ और कौसानी आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एतिहासिक गांधी चबूतरे और पार्टी कार्यालय के सामने सड़क में आतिशबाजी की। समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, मंगल राणा, जर्नाजन लोहुमी, घनश्याम जोशी,राजेंद्र बोरा, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जेसी आर्या, सुनील दोसाद, महेश ठाकुर, कैलाश खुल्वे, केआर आर्या, गोदावरी आर्या, सुनीता आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed