फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM will inaugurate Nanda Devi fair

Almora News: नंदा देवी मेले का सीएम करेंगे आगाज

Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate Nanda Devi fair
अल्मोड़ा। नगर के मशहूर मां नंदा देवी मेले का 27 अगस्त से आगाज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का उद्घाटन करेंगे। रविवार को मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


मां नंदा देवी मंदिर व नंदा गीता भवन कमेटी के पदाधिकारियों ने नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेले के पोस्टर का संयुक्त रूप से विमोचन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता के साथ मेले की विधिवत शुरुआत होगी। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा रहेंगे।
विज्ञापन

नंदा देवी मंदिर प्रांगण के साथ ही एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन महिला समूहों के सहयोग से किया जाएगा। नगर के प्रमुख मंदिरों मुरलीमनोहर और मल्ला महल में भी कार्यक्रम होंगे। सचिव मनोज सनवाल ने कहा कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नगर निगम के अलावा स्थानीय संस्थाओं का विशेष सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अगस्त को कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। 30 अगस्त को उन्हें परंपरागत तरीके से मंदिर में लाया जाएगा। मुख्य संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस बार स्थानीय कलाकारों व महिला समूहों को विशेष मंच दिया जाएगा। मेले के मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी ने बताया कि स्टार नाइट में जाने माने कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि मेले का किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण नहीं होगा।

प्रेसवार्ता में रवि गोयल, डॉ. निर्मल जोशी, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, राजेश पालनी ,चंद्र प्रकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed