फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM welcomed by The women

 विधायक की सभी मांगें पूरी होंगी : रावत

Thu, 23 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 23 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
CM welcomed by The women
महिलाओं ने किया सीएम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत की जन सभा में विधायक मदन सिंह बिष्ट ने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने बीस सूत्रीय मांग पत्र पढ़ा। सीएम हरीश रावत ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। वरिष्ठ नेता कुबेर सिंह कठायत ने अभिनंदन पत्र पढ़ा।

विज्ञापन


अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने और संचालन बालादत्त तिवारी, हेम कांडपाल और नारायण रावत ने किया। महिला कांग्रेस की ओर से मीना कांडपाल, युवा कांग्रेस की ओर से दीपक नेगी, ब्लाक कांग्रेस की ओर से बालादत्त तिवारी और कैलाश भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन की ओर से शेरसिंह नेगी, अर्द्धसैनिक बल के ईश्वर कांडपाल ने सीएम का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


सभा को ब्लाक प्रमुख बिशन राम, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, कपकोट के ललित फर्स्वाण, भीमताल के पूर्व विधायक दानसिंह भंडारी, अमर सिंह रावत, महेश वर्मा, नंदन संगेला, गंगा पंचोली आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सात लाख की लागत से निर्मित हाईटेक शौचालय का लोकार्पण करने के साथ ही करीब 20.31 करोड़ लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।


इन योजनाओं का किया शिलान्यास 
चौखुटिया में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का निर्माण
चौखुटिया में रसोई गैस गोदाम का निर्माण-37.30 लाख 
चौखुटिया में लोनिवि के अतिथि विश्राम गृह का निर्माण-67.25 लाख 
राजकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण-4.89 करोड़
जीआईसी भवन निर्माण-1.63 करोड़
ढौन-रीठाचौरा मोटर मार्ग निर्माण-1.07 करोड़
चिनौनी पेयजल योजना निर्माण-42.58 लाख
चौखुटिया ब्लाक कार्यालय भवन और सभा कक्ष का निर्माण-1.14 करोड़
तड़ागताल मुख्य मोटर मार्ग से तलस्यारी, तारकनाथ होते हुए जूनिहाई पैली तक सड़क निर्माण-4.11करोड़
कोट्यूड़ा ताल में मुख्य मोटर मार्ग से रामपुर तक सीसी सड़क निर्माण-35 लाख
भगतोला मुख्य मोटर मार्ग से पिनबगड़ तक सीसी सड़क निर्माण-35 लाख
द्वाराहाट में मटेला पेयजल योजना का निर्माण-75.21 लाख
वलना (ग्वालदे से) तोक तुमड़ी पेयजल योजना निर्माण-9.52 लाख
गैराड़ से द्वाराहाट मोटर मार्ग निर्माण-2.93 करोड़
बग्वालीपोखर में उप तहसील का निर्माण
जालली में उप तहसील निर्माण
लोनिवि मोटर मार्ग बिंता से आईटीआई बिंता तक ग्रामीण सड़क मार्ग का निर्माण-1.43करोड़

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सीएम हरीश रावत को तमाम संगठनों ने ज्ञापन सौंपे। युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष दीपक नेगी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, बढ़ती बेरोजगारी और पलायन को रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाने, राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी को दूर करते हुए एमए की कक्षाएं शीघ्र कराने, मनसा देवी मंदिर के लिए रज्जू मार्ग का निर्माण और पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी में अनुभवी चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए कदम उठाने की मांग की गई। इसके अलावा तमाम संगठनों की ओर से ज्ञापन सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed