फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami on uttarakhand forest fire

Almora: सीएम का वनाग्नि प्रभावित लमगड़ा का हवाई निरीक्षण, कहा- जंगलों को आग से बचाने के लिए बनाएंगे ठोस प्लान

Fri, 24 May 2024 11:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 May 2024 11:16 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को सीएम ने लमगड़ा पहुंचकर जंगलों की आग से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में वनों की आग से काफी नुकसान हुआ है। अब भविष्य में जंगल और जीवन का नुकसान न हो, इसके लिए ठोस प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami on uttarakhand forest fire
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में वनों की आग से काफी नुकसान हुआ है। बारिश ने राहत दिलाई है। अब भविष्य में जंगल और जीवन का नुकसान न हो, इसके लिए ठोस प्लान तैयार किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सीएम ने लमगड़ा पहुंचकर जंगलों की आग से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस वर्ष जंगल की आग से काफी नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन अब हालात काबू में हैं। स्थानीय लोगों और वन विभाग के सहयोग से फिलहाल जंगलों की आग पर काबू है। बारिश ने राहत पहुंचाई है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसको लेकर गंभीरता से काम करते हुए प्लान तैयार किया जा रहा है। जंगलों और लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए ठोस प्लान तैयार होगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने जंगल की आग की चपेट में आने से जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Income Tax Raid: 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, विरोध में व्यापारी; कांग्रेस-भाजपा के नेता भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


डोल आश्रम में किया कन्या पूजन
सीएम धामी डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित महाभारत कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। वहीं कन्या पूजन कर वन दुर्गा का आशीर्वाद लिया। आश्रम में लगे भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कथा व्यास गोविंद देव गिरी, संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज सहित कई लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed