फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the MP Sports Festival in almora

UK: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, कहा- उत्तराखंड बनेगा खेलों का हब

Mon, 22 Dec 2025 10:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 10:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the MP Sports Festival in almora
सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और प्रसिद्ध कोच लियाकत अली खान को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और उत्तराखंड को खेलों का केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने खेल अवसंरचना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 50 बेड की क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा। बैडमिंटन कोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जीर्णोद्धार, हैंडबाल कोर्ट का निर्माण तथा जीआईसी खेल मैदान में हॉकी व फुटबाल के लिए दिन-रात उपयोग योग्य आर्टिफिशियल टर्फ मैदान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सोबन सिंह जीना मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 नई एमबीबीएस सीटें और 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं। बेस अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट शुरू की गई है जबकि पांच करोड़ रुपये की लागत से महिला चिकित्सालय का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों का विकास किया जा रहा है। शहरी समस्याओं के समाधान के लिए अल्मोड़ा में 21 वाहन पार्किंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है।

विज्ञापन

खेल नीति से बनेगा उत्तराखंड स्पोर्ट्स हब
मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों के हित में राजकीय सेवाओं में 4 प्रतिशत खेल कोटा दोबारा लागू किया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को सहयोग दिया जा रहा है। खेल रत्न पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान लागू किया जाएगा जिसके तहत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से राज्य को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल आदि।

मातृशक्ति के सशक्तीकरण से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य : मुख्यमंत्री धामी
ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए बिना प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से सरकार ने स्वरोजगार, कृषि, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली योजनाएं लागू की हैं जिनका असर अब जमीन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

 

 

सोमवार को मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के मैदान में पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे। श्रद्धानंद मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। उसके बाद आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ आय अर्जित कर रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की यह भागीदारी उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को भी नई पहचान मिल रही है। किसानों की आय बढ़ाने के मामले में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है जो सरकार की कृषि और ग्रामीण विकास नीतियों की सफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में माताएं-बहनें विकास की इस यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाएंगी और प्रदेश को देश ही नहीं बल्कि दुनिया का श्रेष्ठ राज्य बनाने में अहम योगदान देंगी।

रिवर्स पलायन और होमस्टे से खुल रहे रोजगार के नए द्वार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का असर अब गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है। रिवर्स पलायन में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सैकड़ों होमस्टे शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इससे युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है। गांवों की आर्थिकी मजबूत हुई है। पारंपरिक संस्कृति को भी नई पहचान मिल रही है।

ताड़ीखेत में भाजपा में शामिल हुए 500 से अधिक लोग
ताड़ीखेत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और गर्मा गया जब ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत मेहरा और जगदीश बिष्ट सहित 500 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व और पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

रानीखेत को मिली करोड़ों के विकास की सौगात
मुख्यमंत्री ने रानीखेत क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने एनसीसी मैदान, रानीखेत के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही ऐतिहासिक रानीझील के सौंदर्यीकरण का भी एलान किया। इस अवसर पर उन्होंने सौनी–डौडाखाल सड़क का नाम राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय पूरन सिंह डंगवाल के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

रानीखेत उप जिला चिकित्सालय को मिली एंबुलेंस की सौगात
कार्यक्रम के दौरान योगदा आश्रम द्वाराहाट की ओर से उप जिला चिकित्सालय रानीखेत को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। इसके मिलने से रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। रीप परियोजना की ओर से हाईटेक रसोई भी दी गई।

77.25 करोड़ की 32 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 77.25 करोड़ रुपये की लागत की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 47.85 करोड़ रुपये की 9 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29.40 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें भिकियासैंण विकासखंड में गगास व रामगंगा नदियों पर तटबंध एवं पैदल पथ निर्माण, देवलीखेत, चौनलिया, खिरखेत व भुजान के राजकीय इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम निर्माण, सनणा सिंचाई लिफ्टिंग योजना का उच्चीकरण, रानीखेत में एनसीसी ग्राउंड/स्टेडियम के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति, रानीझील का विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण तथा हेलीपैड निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं। 

 

ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, अनिल शाही, मोहन नेगी, दीप भगत, ललित मेहरा, मुकेश पांडेय, विमल भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed