फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami announced five lakhs for Chaitra Ashtami fair in almora

Almora News: भैरवनाथ मंदिर, मां नंदादेवी कोटियाताल को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे : धामी

Fri, 04 Apr 2025 05:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने अगनेरी मंदिर चौखुटिया में चैत्राष्टमी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने चैत्राष्टमी मेले के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami announced five lakhs for Chaitra Ashtami fair in almora
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चौखुटिया पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं पौराणिक चैत्राष्टमी मेले में शिरकत की। उन्होंने मेले के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेलों का लोककला, संस्कृति और परंपराओं को संजोये रखने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि चौखुटिया का मेला इसके साथ ही सामाजिक चेतना के लिए भी मंच प्रदान कर रहा है।

सीएम शुक्रवार को चौखुटिया स्थित मां अगनेरी मंदिर पहुंचे और मां अगनेरी का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम चैत्राष्टमी मेले में पहुंचे। यहां क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

मेले में सभा को संबोधित करते हुए धामी ने चैत्राष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कत्यूर वंश की कुलदेवी एवं गेवाड़घाटी की रक्षक मां अगनेरी के मंदिर परिसर में लगा यह मेला महज धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोककला, संस्कृति और परंपराओं को संजोये रखने में भी इसका बड़ा योगदान है। उन्होंने मेले में कुमाऊं और गढ़वाल के लोक गीतों और कलाओं की प्रदर्शनियों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मां अगनेरी देवी हमारी इष्टदेवी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान अपने क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न विकास कार्यों की ओर खींचा।

ये रहे मौजूद
रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल साही, विकासखंड के प्रशासक किरण बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी, चैत्राष्टमी मेला समिति अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, अग्नेरी मेला समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी।

भैरवनाथ मंदिर, मां नंदादेवी कोटियाताल को धार्मिक पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मानसखंड मंदिरमाला मिशन पर काम हो रहा है। जिसमें एक सर्किट बनाकर मंदिरों का नव निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भैरवनाथ मंदिर नवागाड़ी, भैरव मंदिर पांडुखाल, मां नंदादेवी कोटियाताल को भी धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अकेले चौखुटिया क्षेत्र में ही 28 सड़कें स्वीकृत हैं, जो भविष्य में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

ये घोषणाएं कीं

-अगनेरी मंदिर में लगे चैत्राष्टमी मेले के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

- चौखुटिया महाविद्यालय में पीजी स्तर की कक्षाएं संचालित होंगी। आगामी सत्र से प्रथम चरण में अर्थशास्त्र व अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू होंगी।

- अगनेरी मंदिर के बाहर रामगंगा नदी के दोनों ओर तटबंधों का निर्माण किया जाएगा।

-सीएचसी चौखुटिया की क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 बेड की जाएगी। डिजिटल एक्स-रे मशीन दी जाएगी।

-जीआईसी द्वाराहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. इंद्र लाल साह के नाम पर रखा जाएगा।

- द्वाराहाट क्षेत्र के पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए प्राकृतिक स्रोतों के पुनर्जीवित करने की वैज्ञानिक कार्य योजना तैयार की जाएगी।

-गगास नदी में आवश्यकतानुसार छोटे चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा।

-ज्योलीकोट, भवाली, खैरना, मजखाली, द्वाराहाट, चौखुटिया, कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द ही सुधारीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।

-रामगढ़-कुनीगाढ़ मोटरमार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी के नाम पर रखा जाएगा।

जागेश्वरधाम की प्रसादम योजना का शुभारंभ
चौखुटिया आगमन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम आलोक कुमार पांडेय की पहल पर हिमोत्थान योजना के तहत जागेश्वरधाम के लिए जागेश्वर प्रसादम योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके लिए प्रसाद के पैकों का विमोचन भी किया। योजना के तहत जागेश्वरधाम में अब प्रसाद का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा। मंदिर के लिए जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रसाद तैयार करेंगी। इस प्रसाद में श्रद्धालुओं को बाल मिठाई मिलेगी, जो शुद्ध पहाड़ी खोये, तिल, चौलाई जैसे पहाड़ी उत्पादों से तैयार होगा। इस प्रसाद के साथ ही तांबे के सिक्के दिए जाएंगे। इन सिक्कों में जागेश्वरधाम की प्रतिमा होगी। प्रसाद में जागेश्वरधाम से संबंधित जानकारी की एक छोटी पुस्तक भी होगी। इससे जनपद के प्रसिद्ध ताम्र उद्योग को बढ़ावा मिलने तथा महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने की उम्मीद है। सीएम ने प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा भी की। 


महिलाओं को प्रशस्तिपत्र और चेक बांटे
सीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ कार्य विस्तार के लिए सरकारी सहायता के चेक प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत महिलाओं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य है।

 

 

भैरवनाथ मंदिर, मां नंदादेवी कोटियाताल को धार्मिक पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed