फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cm Dhami in Almora

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम का किया जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cm Dhami in Almora
रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में पुष्प माला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते पार्टी ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सिमकनी मैदान पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नेताओं के स्वागत में लोअर मालरोड से शिखर तिराहे तक भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार बाइक रैली निकाली। जन आशीर्वाद रैली में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचे। जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अल्मोड़ा के लोगों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर अपराह्न डेढ़ बजे सिमकनी मैदान अल्मोड़ा पहुंचा। सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी थे। यहां पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सीएम को तिलक लगाकर अल्मोड़ा की धरती पर उनका स्वागत किया। मंत्रियों समेत तमाम नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए।
विज्ञापन

मैदान में पुलिस ने मुख्यमंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान लोअर मालरोड से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद बाइक रैली निकाली। रैली बेस अस्पताल तिराहा, करबला, आकाशवाणी, चौघानपाटा, मालरोड होते हुए शिखर तिराहे पर रैली समाप्त हुई। जिले भर के विभिन्न मंडलों से भी जन आशीर्वाद रैली अल्मोड़ा पहुंची। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकली रैली में जगह-जगह लोगों ने सीएम का स्वागत किया। सीएम ने रैली में अल्मोड़ा के लोगों का अभिनंदन स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का होता रहा बेसब्री से इंतजार
अल्मोड़ा। समय से दो घंटे देरी से पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम को सुबह 11:30 बजे सिमकनी मैदान पहुंचना था। लेकिन हेलीकाप्टर में आई तकनीकी समस्या की वजह से वह डेढ़ बजे पहुंचे।

नगर में बार-बार लगता रहा जाम
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। सीएम की रैली के समय प्रोटोकॉल के तहत काफी देर तक जगह-जगह वाहन रुकवाने पड़े। पुलिस ने मालरोड में टैक्सी, बसों का प्रवेश वर्जित किया था, जिसकी वजह से लोअर मालरोड में वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस बीच लिंक रोड, लोअर मालरोड, शिखर तिराहे समेत कई स्थानों में बार-बार जाम लगता रहा। जाम के बीच एक स्कूल बस भी काफी देर तक फंसे रही जिससे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रैली में अधिकतर लोग बगैर हेलमेट के दिखे। जबकि कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed