{"_id":"61365fb28ebc3e7a2a19aefe","slug":"cm-dhami-in-almora-almora-news-hld4370500157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को दस वर्षों में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को दस वर्षों में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा: धामी
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 22 से 24 हजार पदों पर नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदों को जल्द भरा जाएगा। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पार करने वालों के लिए एक साल बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति पर काम कर रही है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया।
रैमजे मैदान में हुई सभा में भारी भीड़ की मौजूदगी से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें तैयारी के लिए सरकार 50 हजार रुपये की सहायता देगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है।
आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत क्लस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनायी गयी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है पूरी तरह धरातल पर उतारी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव की बात करते हैं पर भाजपा चुनाव आने पर चुनाव का एजेंडा तय करेगी। भाजपा का एजेंडा है उत्तराखंड का विकास। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सरकार में अफसरशाही हावी है पर ऊपर से नीचे तक योग्यता के आधार पर उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं।
अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक दफ्तर पर बैठकर समस्याओं का समाधान करना होगा। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने मुख्यमंत्री, रक्षा राज्य मंत्री समेत सभी नेताओं का स्वागत किया। संचालन महामंत्री महेश नयाल ने किया। जिले के प्रभारी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, महेश जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि रहे।
ये लोग भी रहे मौजूद
अल्मोड़ा। भाजपा महामंत्री संगठन अजेय, राजेंद्र भंडारी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रमेश बहगुणा, चंदन सिंह बिष्ट, सुभाष पांडे, मोहन सिंह मेहरा, गौरव पांडे, नरेंद्र भंडारी, प्रकाश बिष्ट, विमला बोरा, प्रेम शर्मा, दीप भगत, अनिल शाही, किरन पंत, ममता बिष्ट, लता बोरा, विमला बोरा, अजय वर्मा, कैलाश गुुरुरानी आदि रहे।
भाजपा 2022 में फिर बनाएगी सरकार
अल्मोड़ा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कहा कि भाजपा के पक्ष में जनसैलाब उमड़ रहा है। भाजपा दोबारा 2022 में पुन: प्रदेश की सत्ता में काबिज होगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोच समझकर युवा नेता धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
रैमजे इंटर कॉलेज में हुई जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियां के नंबर एक नेता बन गए हैं। मोदी के शासनकाल में पूरा देश सुरक्षित है। सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। भाजपा सरकार ईमानदारी, त्याग, समर्पण से काम करना संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की सुरक्षा के लिए लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचे स्थान पर 19,300 मीटर तक सड़क पहुंचाई गई है। वहीं देश के जहाज संसार में सबसे ऊंचाई पर उड़ रहे हैं। भारत माता की रक्षा के लिए माइनस 50 डिग्री में सेना के जवान तैनात हैं।
युवाओं का उत्साह से कौशिक गदगद
अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रैली में अल्मोड़ा जन सैलाब उमड़ा है और भारी उत्साह है। कुमाऊं में इतना बड़ा उत्साह और जनसैलाब पहले कभी नहीं देखा।
रैमजे इंटर कॉलेज में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद राज्य में चुनाव होने हैं। यह चुनाव सामान्य चुनाव से अलग हैं। विपक्षी दलों का एकमात्र एजेंडा है कि भाजपा को किस प्रकार चुनाव में हराएं, लेकिन जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। भाजपा जो वायदे करती है उसे पूरा करती है।
प्रदेश और केंद्र में सत्ता में आकर भाजपा ने विकास को आगे बढ़ाया है। ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाई जा रही है। प्रदेश को पुष्कर धामी जैसा युवा नेतृत्व दिया है। पार्टी इस बार 60 से अधिक सीटें जीतेगी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखी।
जनसंघ के संस्थापकों को शॉल ओढाकर किया सम्मानित
अल्मोड़ा। सभा में जनसंघ के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शिव सिंह राणा, बलवंत सिंह भाकुनी, गो विंद लाल साह, रणजीत सिंह भंडारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती आदि ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की।
जन आशीर्वाद रैली का पुष्प वर्षा कर कई जगह हुआ स्वागत
अल्मोड़ा। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालरोड और मुख्य बाजार में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैनिबेट मंत्री रेखा आर्या आदि नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।
जनसंघ नेता जीना और गोविंद बिष्ट को याद किया
अल्मोड़ा। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जनसभा में कुमाऊंनी में भाषण दिया। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक रहे पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की ओर से भारतीय जनता पार्टी के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मालरोड में एंबुलेंस भी फंसती रही
अल्मोड़ा। मालरोड में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली के दौरान एंबुलेंस भी फंसती रही। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मी और कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे। एंबुलेंस के जाम में फंसने पर यह लोग मार्ग भी बनाते रहे। मुख्यमंत्री का काफिला जब मालरोड से रैमजे इंटर कालेज को जा रहा था। इस दौरान शिखर तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रही थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाई, साथ ही मुख्यमंत्री धामी और पार्टी नेताओं ने अपने रथ को सड़क के किनारे को करने को कहा, ताकि एंबुलेंस शीघ्रता से गंतव्य को जाए।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में 55 से 60 साल एक पार्टी विशेषकर एक परिवार का शासन रहा है। इस पार्टी ने समझौते, तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया। इस परिवार ने निजी, पार्टी और निजी लाभ के लिए कई समझौते किए। इसका देश को कोई लाभ नहीं मिला।
‘सरकार का लक्ष्य हर समस्या का समाधान’
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है पूरी तरह धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है। हर समस्या का सरलीकरण करेंगे और चिंतन, मनन, मंथन कर समाधान निकालकर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्याएं होंगी उसका उसी स्तर पर अधिकारी कर्मचारी समाधान करें। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि समस्या नोपेंडेंसी रहे।