{"_id":"5fa7c89e8ebc3e9bb4526c8e","slug":"cleanliness-will-create-a-healthy-environment-on-campus-almora-news-hld403393891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति प्रो. भंडारी की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति प्रो. भंडारी की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में ‘क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस’ अभियान में रविवार को कुलपति प्रो. एनएस भंडारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जंतु विज्ञान विभाग परिसर में झाड़ियों का कटान, प्लास्टिक को एकत्र कर निस्तारित किया गया।
कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि स्वच्छता से परिसर में स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा। क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान के लिए विश्वविद्यालय में बजट आवंटित किया जाएगा। ताकि चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय को देश के आदर्श विश्वविद्यालयों में स्थान मिल सके।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भी विश्वविद्यालयों में क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस को प्रोत्साहित करती है। नैक मूल्यांकन में भी इसके लिए अलग से रैंकिंग दी जाती है। जिसके आधार पर विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन
अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि प्रथम चरण में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। द्वितीय चरण में ग्रीन कैंपस, जल-प्रबंधन, कूड़ा प्रबंधन, सौर ऊर्जा, बागवानी जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे।
एनएसएस प्रभारी और अभियान की सदस्य डॉ. ममता असवाल ने बताया कि अभियान के तहत परिसर के विभागों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर रजनीश जोशी, गिरीश अधिकारी, हिमालय सिंह ठाकुर, ललिता कोठारी, तारा सिंह, भावना कांडपाल, हिमांशु वर्ती, पूनम आर्या, डॉली भंडारी, भावना पांडेय, खुशबू गुप्ता, हर्षित तिवारी आदि ने भाग लिया।