फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleanliness drive started in four wards of the city

नगर के चार वार्डों में शुरु हुआ सफाई अभियान

Wed, 07 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive started in four wards of the city
सफाई अभियान का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala

 जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में बुधवार से नगर के चार वार्डों में सफाई अभियान शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ ही पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और एसएसपी पी रेणुकादेवी समेत कई अधिकारियों ने नगर के प्रमुख बाजारों के साथ ही कई वार्डों में सफाई अभियान का निरीक्षण किया और लोगों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया। अभियान के तहत सफाई कर्मियों ने कई स्थानों पर बंद पड़ी नालियां भी खोली। विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए अधिकारियों ने भी सफाई कर्मियों को साथ लेकर बंद पड़ी नालियों को खुलवाया और कई जगह कूड़ा साफ करवाया।  

विज्ञापन

           
प्रथम चरण में मुरली मनोहर, सेलाखोला, बद्रेश्वर और विवेकानंद पुरी समेत चार वार्डों में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन की अवधारणा को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की बात कही। उन्होंने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान में जोड़ने का आह्वान किया।  इससे पहले जिलाधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ जेएस नागन्याल, एडीएम कैलाश टोलिया, एसडीएम विवेक रॉय, ऋचा सिंह, डीडीओ मो. असलम ने चारों वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलाने और नालियों के ऊपर कब्जा नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कूड़ा फैलाने पर सफाई नायकों द्वारा चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


 
उन्होंने इसके लिए सभी मोहल्लों में सफाई समिति का गठन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। लोनिवि, पालिका के अधिकारियों को सड़कों, मार्गों आदि में पड़े मलबे को साफ करने के निर्देश दिए। जबकि नालों में पेयजल लाइनें बिछाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जल संस्थान और जल निगम को ठोस कदम उठाने को कहा। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को नगर में जल भराव और जल निकासी की समस्या के निस्तारण के लिए क्षेत्रों को चिहिंत कर समय रहते कार्रवाई करने को कहा। अभियान में संबंधित वार्डों के सभासद , पर्यावरण मित्र और सफाई नायक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed