फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleaning up from Manotola to Koteeshwar embankment

मनतोला से कोटेश्वर तटबंध तक सफाई की

Fri, 10 May 2019 11:38 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 10 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cleaning up from Manotola to Koteeshwar embankment
जागेश्वर में सफाई करते स्कूली बच्चे तथा एनसीसी कैडेट। - फोटो : amar ujala
 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा तहसील भनोली के जागेश्वर, दन्यां तथा पनुवानौला में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने  जटागंगा के उद्गम स्थल मनतोला से  कोटेश्वर तटबंध तक सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम मोनिका ने कहा कि सफाई अभियान निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने लोगो सं अपने आस-पास कूड़ा नहीं फेंकने और सफाई रखने का आह्वान किया। जागेश्वर में आयोजित मेडिकल कैंप में 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। बेस अस्पताल अल्मोड़ा के  डॉ. एके जोशी, डॉ. जीवन सिंह मपवाल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।  अभियान में  दन्यां थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, बीडीओ धौलादेवी महेश प्रसाद,  मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रबंधक भगवान भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट, मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट, प्रधान हरिमोहन भट्ट, गिरीश भट्ट, दिनेश भट्ट आईटीआई, पॉलीटेक्निक व अन्य स्कूलों  छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


पुनवानौला बाजार में सफाई कार्य किया 
अल्मोड़ा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत  छात्र-छात्राओं ने पनुवानौला बाजार व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया। लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया।अभियान में गांधी इंटर कालेज पनुवानौला, सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला के बच्चों, जल संस्थान, स्वास्थ्य, वन विभाग समेत विभिन्न महकमों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर उम्मेद सिंह गैड़ा, शंभू दत्त जोशी, मनोज, नवीन सनवाल, प्रेम टम्टा, प्रेम सिंह धामी, डॉ. मोनिका जोशी, पूरन सिंह ढैला, रमेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहता, रवि बनौला, गिरीश बिनवाल, राजेंद्र बनौला आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


दन्या में चलाया सफाई अभियान
अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय विद्यालयों के बच्चों को साथ लेकर दन्या कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्र छात्राओं ने कृषि विभाग कार्यालय से टीआरसी तक सफाई की और दवाई का छिड़काव भी किया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारी हीरा राम, इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रेरणा गुरुरानी, बीना, व्यापार मंडल के पूरन सिंह बिष्ट के अलावा पीआरडी, ग्राम प्रहरी, पुलिस कर्मी आदि शामिल थे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed