फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Clean campus-green campus campaign brightens university campus

क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान के तहत विवि परिसर में की गई सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Clean campus-green campus campaign brightens university campus
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विवि परिसर में उगी झाड़ियों का कटान कर सफाई की गई। श्रमदान में कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि में पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सभी का कर्तव्य है कि विवि में शिक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी चिंतन हो। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के समन्वय और सहयोग से यह मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण को संरक्षित रखने को पौधे लगाने समेत अन्य कार्य छात्र, शिक्षक और कार्मिकों के सहयोग से किए जाएंगे। पर्यावरण को लेकर यह मुहिम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विश्वविद्यालय को ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान देश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी बनेगा। अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि स्वच्छ परिसर, हरित परिसर के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। विवि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वरोजगार अपनाने में भी पहल करेगा।

प्रथम चरण में परिसर में स्वच्छता, द्वितीय चरण में पौधरोपण, तृतीय चरण में सौर ऊर्जा स्ट्रीटलाइट, जल और कूड़ा प्रबंधन आदि के कार्य किए जाएंगे। कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी ने कहा कि बेहतर शिक्षण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर विवि को राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों में शामिल करने का लक्ष्य है। सभी के सहयोग से विवि को नई पहचान मिलेगी। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. ममता असवाल, पत्रकारिता विभाग के डॉ. ललित जोशी, जीआईएस के अरविंद पांडे, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. एआर कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed