फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities: People face problems.

Almora News: रेडियोलाॅजिस्ट संबद्ध, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप

Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: People face problems.
अल्मोड़ा। महिलाओं के लिए खोले गए सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप होने से गर्भवतियों की समस्या बढ़ गई है। यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट को रानीखेत संबद्ध कर दिया गया। ऐसे में महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके हैं और गर्भवतियां जांच के लिए दर-दर भटक रही हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं होने से जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को यहां तैनात किया गया था।गर्भवतियों की परेशानी को अनदेखा कर इसी बीच उन्हें रानीखेत संबद्ध कर दिया गया। ऐसे में यहां अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। बीते पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके हैं जिनके खुलने का गर्भवतियां इंतजार कर रही हैं। यहां अल्ट्रासाउंड जांच के लिए हर रोज 30 से 40 गर्भवतियां पहुंच रही हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से उन्हें अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई गर्भवतियां निजी क्लीनिक का रुख कर ज्यादा फीस चुकाकर अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मजबूर हैं। गर्भवतियों को रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती और अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले खुलने का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भी उधारी के रेडियोलॉजिस्ट कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड
अल्मोड़ा। जिले में खोले गए 420 करोड़ के मेडिकल कॉलेज में भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग से उधारी में यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। इससे महिला अस्पताल में व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व तक जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वर्तमान में महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को रानीखेत भेज दिया गया है। एक रेडियोलॉजिस्ट बेस संबद्ध है। ऐसे में जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर ही सभी मरीजों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेडियोलॉजिस्ट को रानीखेत संबद्ध किया गया है जिससे व्यवस्था लड़खड़ाई है। जल्द वह फिर से यहां सेवा देंगे और अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे।
डॉ. प्रीति पंत, पीएमएस, महिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed