फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities

सोमेश्वर बाजार में जाम लगने से परेशान रहे यात्री और लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
अल्मोड़ा सोमेश्वर बाजार में लगा जाम - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर बाजार में अल्मोड़ा-कौसानी मोटर मार्ग पर मंगलवार को जाम लग गया। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बार जाम खुला तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

सोमेश्वर बाजार में पार्किंग नहीं है। सड़क किनारे दोनों तरफ वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं जिससे आए दिन जाम लगता रहता है। सोमेश्वर बाजार में अल्मोड़ा-कौसानी मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। इससे वाहनों में दूर तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह के वक्त जाम लगने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सोमेश्वर से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत कौसानी बागेश्वर, द्वाराहाट कई क्षेत्रों को गाड़ियां जाती हैं। छोटी टैक्सियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। प्राइवेट वाहनों में भी रोजाना वृद्धि हो रही है। पार्किंग न होने से लोग अपने वाहनों को सड़कों पर जहां-तहां खड़ा कर देेते हैं जिससे बार-बार जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार संघ ने पार्किंग निर्माण के लिए एसडीएम के माध्यम से शासन प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया लेकिन अब तक पार्किंग नहीं बन सकी है। जाम लगने से व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed