फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान, सूख रहे हलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा में टैकर से पानी भरते लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के दुगालखोला, नृसिंहबाड़ी, मकेड़ी, पश्चिमी पोखरखाली समेत ग्रामीण इलाकों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी कभी आ रहा है तो कभी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल संकट गहरा गया है। पानी कम मात्रा में आने से ग्रामीणों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग स्थानीय नौलों, धारों से पानी ढोकर काम चल रहे हैं।
विज्ञापन

नौले, धारे डेढ़ से दो किमी दूर होने से पानी ढोने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। नौलों में सुबह से लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जल संस्थान ने डीनापानी, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, बेस अस्पताल, भैंसवाडा फार्म, पपरसली आदि क्षेत्रों मे टैंकर भेज कर पानी वितरण किया। टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए लोग टूट पड़े। लोगों में पहले पानी लेने की होड़ रही।
पानी निर्धारित समय पर नहीं आ रहा है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति निर्धारित समय पर ही की जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों से न जूझना पड़े।
दिनेश बिष्ट, अल्मोड़ा
पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी एक दिन छोड़ के आ रहा है। पानी में फोर्स भी कम है जिससे जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए

गणेश सिंह, दुगालखोला अल्मोड़ा
पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैैं। गर्मी के दिनों में पानी नियमित नहीं आ रहा है। इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट का जल्द समाधान किया जाए।
रिंकू भाकुनी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed