फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

हवालबाग ब्लॉक में दो जगह तेंदुए दिखने से दहशत में लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पातलीबगड़ क्षेत्र में दिन के समय घूमता तेंदुआ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक में कुछ दिनों से दो अलग- अलग स्थानों पर तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत है। कोसी क्षेत्र के पातलीबगड़ और खांकल गधेरे में कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ घूम रही है।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक के सोमेश्वर रूट पर स्थित पातलीबगड़ क्षेत्र में आबादी भी निवास करती है। कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। दिन के समय लोगों ने मादा तेंदुए को दो बच्चों के साथ उस क्षेत्र में घूमते हुए देखा है। ग्रामीणों ने तेंदुए और उसके बच्चों का मोबाइल से वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

इधर कोसी स्थित विवेकानंद कृषि शोध संस्थान से कुछ दूरी पर स्थित खांकल गधेरे में भी मादा तेंदुए को दो बच्चों के साथ घूमते देखा गया है। लगातार तेंदुए के दिखने से लोग दहशत में हैं। इन क्षेेत्रों में ग्रामीणों के पालतू मवेशी भी चारे के लिए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए से मवेशियों को भी खतरा बना है। इस कारण लोगों ने अपने मवेशियों को जंगल के उस क्षेत्र में भेजना बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed