{"_id":"629a5174f7f9515dcf114446","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4647729164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड में दूसरे दिन भी लगा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड में दूसरे दिन भी लगा जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा के लिंक रोड पर लगा जाम।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीजीआईसी तिराहे से बने लिंक मोटर मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। दूसरे दिन भी मार्ग पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। आपातकालीन 108 एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
जीजीआईसी तिराहे से बने लिंक मोटर मार्ग पर काफी संख्या में टैक्सी और अन्य वाहन चलते हैं। इस सड़क पर आए दिन जाम लगता है। गत दिवस भी इस मार्ग पर लंबा जाम लगा। शुक्रवार को एक बार फिर सुबह 10.41 बजे जाम लग गया। जाम में आपातकालीन 108 एंबुलेंस भी फंस गई। जाम के दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोग परेशान रहे।
सुबह के समय नौकरी पेशा लोग कार्यालयों में, गृहणियां बाजार में खरीदारी करने आ रही थीं लेकिन जाम लगने पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर कई स्थानों पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं जिससे आए दिन जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक बार-बार जाम लगने से भारी दिक्कतें हो रही हैं। संवाद