फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Choosing not to land in the township Smart Jageshwar

स्मार्ट टाउनशिप के लिए जागेश्वर में भूमि का चयन तक नहीं 

Sun, 15 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 15 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Choosing not to land in the township Smart Jageshwar
स्मार्ट बस्ती जागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट टाउनशिप परियोजना के तहत जागेश्वर क्षेत्र को विकसित करने का निर्णय लिया है। परियोजना को कार्यरूप देने की जिम्मेदारी शासन ने उत्तराखंड आवास एवं नगरीय विकास प्राधिकरण (उडा) को सौंपी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने क्षेत्र में पर्यटकों की आमद, वहां मौजूद सुविधाएं और संसाधन आदि के आंकड़े सरकार को उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन स्मार्ट टाउनशिप का निर्माण कहां होगा, भूमि आदि की क्या व्यवस्था होगी इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को भी नहीं है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने अक्तूबर 2015 के पहले पखवाड़े में जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया था। गुरुड़ाबांज में हुए महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंची थीं। इस दौरान हुई जनसभा में सीएम ने गुरुड़ाबांज क्षेत्र को स्मार्ट टाउन के तौर पर विकसित करने की घोषणा की थी। अब प्रदेश कैबिनेट ने जागेश्वर को स्मार्ट टाउनशिप परियोजना के तहत विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


स्मार्ट टाउनशिप विकसित करने को सरकार ने घोषणा तो कर दी है, लेकिन परियोजना का प्रारूप क्या होगा। इसके लिए भूमि की व्यवस्था कहां से होगी, किन लोगों को इससे लाभ मिलेगा आदि की कोई जानकारी नहीं है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि कुछ समय पहले शासन ने जागेश्वर में आने वाले पर्यटकों की आमद, वहां मौजूद संसाधन आदि के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए थे। मांगी गई सूचनाएं जिला स्तर से शासन को भेजी जा चुकी हैं। भूमि का चयन नहीं हुआ है। डीएम ने बताया कि परियोजना को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शासन से इस बारे में निर्देश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed