{"_id":"5cc73a58bdec22073c2c6a15","slug":"chirag-win-bronze-in-all-india-senior-badminton-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग को कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग को कांस्य
Mon, 29 Apr 2019 11:24 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
चिराग सेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में 23 से 28 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल में कांस्य पदक जीत लिया है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में चिराग ने इंडियन पेट्रोलियम के अजय जैराम को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया, लेकिन सेमीफाइनल में चिराग को केरल के किरण जॉर्ज ने 17-21,21-17 और 21-19 से हरा दिया।
विज्ञापन
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के अभिमन्यु सिंह को आसानी से 21-13 और 21-13 से हराया था। इधर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन समेत बैडमिंटन परिवार ने चिराग के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन