{"_id":"5f1c0e998ebc3e9f6311bf31","slug":"chinese-rakhis-disappear-from-the-market-almora-news-hld390957364","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से चायनीज राखिया गायब, हिंदुस्तानी राखियां छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से चायनीज राखिया गायब, हिंदुस्तानी राखियां छाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारत-चीन सीमा विवाद का असर बाजार पर पड़ा है। हर साल रक्षा बंधन में सजने वाली चाइनीज राखियां इस बार शहर के बाजार से गायब हैं। शहर के बाजार में अब केवल भारतीय राखियां ही सजी हुई हैं।
भाई बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अब नौ दिन ही शेष रह गए हैं। बाजार आकर्षक राखियों से सज गए हैं। सीमा पर चीन से भारत की तनातनी चल रही है।
भारतीय जमीन से चीनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान कई सैनिकों के शहीद होने से हर भारतीय में गुस्सा है। अब इसका असर बाजार में दिखने लगा है। व्यवसायी हर साल चाइनीज राखियां मंगाते थे वहीं इस बार बाजार में चाइनीज राखियां गायब हैं। हालांकि कुछ दुकानदारों के पास पिछले साल का स्टॉक है। जिनमें कुछ चाइनीज राखियां हैं। दुकानदारों ने बताया कि चाइना की राखियों से दूरी बनाकर दिल्ली, हल्द्वानी, राजकोट, कोलकाता, अहमदाबाद से स्वदेशी राखियां मंगाई हैं।