{"_id":"5b75b5bf42c7925f72124520","slug":"children-danced-on-the-ocassion-of-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मराठी नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का 17वां वार्षिकोत्सव फलसीमा स्थित उदयशंकर नृत्य अकादमी में शुरू हो गया है। बच्चों ने रोली पोली, बैले डांस, जुम्बा डांस, लावनी, पंजाबी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि बच्चों में कई तरह की प्रतिभा छिपी होती है। यदि बच्चों को सही दिशा मिल जाए तो वे कामयाबी के शिखर तक पहुंच जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने मंच पर जिस मनमोहक अंदाज में कार्यक्रम प्रस्तुत किए वास्तव में वह तारीफ-ए-काबिल हैं। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। बच्चों के सरस्वती वंदना से रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज हुआ। बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, विद्यालय के प्रबंधक शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्या विनीता शेखर, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, सचिन टम्टा, संजय साह रिक्खू आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।