{"_id":"5803c22e4f1c1b691a28f460","slug":"chess-competition-was-won-by-anadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनादि ने जीती शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनादि ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता पोलैंड निवासी अनादि ने जीत ली है। प्रतियोगिता जीतने पर अनादि को दस हजार रुपये का पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी और बागेश्वर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
ब्राइट एंड कार्नर में चल रही प्रतियोगिता के समापन के दिन पोलैंड निवासी अनादि पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। जबकि मोहन भंडारी ने दूसरा, मुकेश जोशी ने तीसरा, गौरव पांडे नेे चौथा, महेश जोशी ने पांचवा, भूपेंद्र कुमार ने छठा और सदभव रौतेला ने सातवां स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पहले स्थान पर रहे विजेता को दस हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को पांच, तीसरे स्थान वाले को 3500, चौथे को 2100, पांचवे को 1100, छठे और सातवें नंबर पर रहे खिलाड़ी को पांच-पांच सौ रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा बागेश्वर के उभरते खिलाड़ी सक्षम रौतेला को भी पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बीएस रौतेला, प्रकाश तिवारी, मुकेश जोशी, महेश जोशी, दीपांकर कार्की, अनुज कुमार, माणिक, जलज, पारस, विनीत और शैलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन