फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cherry will be produced along with apple in Chaubatiya garden.

Almora News: चौबटिया उद्यान में सेब के साथ होगा चेरी का उत्पादन

Mon, 06 May 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cherry will be produced along with apple in Chaubatiya garden.
चौबटिया उद्यान रानीखेत में फलों से लदे चेरी के पेड़। संवाद
चेतन जोशी
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेब के लिए प्रसिद्ध चौबटिया उद्यान की अब चेरी भी पहचान बनेगी। अब उद्यान में लोग चेरी का भी स्वाद ले सकेंगे। पहली बार यहां 11 प्रजाति के चेरी के पौधे लगाए गए हैं जो फलों से लहलहा रहे हैं। एक साल में ही पेड़ों ने फल देना शुरू कर दिया है।
उद्यान में फरवरी2023 में चेरी का ब्लॉक स्थापित किया गया था। इसमें लगभग 11 प्रजातियों की चेरी के 960 पौधे रोपे गए थे जो अमेरिका के साथ ही हिमाचल प्रदेश से लाए गए थे। एक साल में ही कई पेड़ फलों से लकदक हैं जो स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। ब्लैक हार्ट, न्यूरो ड्यूरो, चौबटिया बिग, एल्टन, स्टेला, अगेती सहित चेरी की कई प्रजातियां अब यहां की पहचान बन रही हैं। संवाद
विज्ञापन




सेब, आड़ू सहित अन्य फलों के बने हैं ब्लॉक

रानीखेत। चौबटिया उद्यान में सेब सहित आड़ू, प्लम, खुबानी, अखरोट, बादाम के अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। अब इन ब्लॉक में चेरी का नाम भी जुड़ गया है। चेरी का मदर ब्लॉक भी स्थापित किया है जहां इसकी पौध तैयार होगी जो किसानों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट - इस बार कुछ सैंपलिंग पौधों में चेरी के फल आए हैं। अगले साल तक इसकी पैदावार अच्छी होगी। चेरी उत्पादन से किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।- डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता, अधीक्षक, चौबटिया उद्यान, रानीखेत।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed