{"_id":"65f74dc2e6cb19501f092cc4","slug":"checking-in-district-by-team-almora-news-c-232-1-alm1001-109643-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाहर से आ रही खाद्य सामग्री के 15 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाहर से आ रही खाद्य सामग्री के 15 नमूने जांच के लिए भेजे
Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली पर्व को देखते हुए लोधिया में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों में बाहर से आ रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि बाहर से जिले में दूध, दही, पनीर, मिठाई, नमकीन सहित कई खाद्य सामग्री लाई जा रही थीं। इनकी गुणवत्ता को परखने के लिए 15 सैंपल भरे गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं की जाएगी। मानकों पर खरा नहीं उतरने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन