{"_id":"764ea3454204da5a9520f0344f5b3750","slug":"chc-chaukhutiya-ppp-mode-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएचसी में ओपीडी सेवाएं रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में ओपीडी सेवाएं रही ठप
ब्यूरो / अमर उजाला, चौखुटिया(अल्मोड़ा)
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी की महिला स्टाफ सहित चार कर्मचारियों से हुई कथित अभद्रता और हाथापाई के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिसर में लगे आंदोलनकारियों के तंबू को हटाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी सेवाएं ठप रखी। मामले में पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में समझौता होने पर मामला निपट गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डाक्टर की ओर से थाने में दी तहरीर में दो आंदोलनकारियों पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी से हाथापाई करने तथा बाद में महिला स्टाफ और उनसे अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था। दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में अस्पताल प्रशासन पर अपने कर्मचारियों को आगे कर आंदोलनकारियों से गाली गलौच करने और दो स्वास्थ्य कर्मियों तथा एक महिला कर्मचारी के अनशन स्थल पर आकर जान से मारने, झूठे आरोप में फंसा देने की धमकी देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
इधर बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा परिसर में लगे आंदोलनकारियों के तंबू को हटाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आपीडी सेवाएं ठप कर दी। दिनभर के तनाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने तथा तंबू अन्यत्र स्थानांतरित होने पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु हो गई। इस दौरान तहसीलदार धनीराम और थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इधर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि समझौता होने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर वापस ले ली है।
विज्ञापन