{"_id":"5792661a4f1c1bac59c4b7ad","slug":"chaukhutia-to-lay-siege-to-the-medical-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में चिकित्साधिकारी का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में चिकित्साधिकारी का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के भगोती में चिकित्साधिकारी का घेराव कर नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भगोती में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सक के आए दिन समय पर न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आरपी सिंह का घेराव किया। डॉ. सिंह ने संबंधित चिकित्सक का वेतन काटने के निर्देश जारी करने के साथ ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भगोती में मुख्य सड़क से लगे भगोती बाजार में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक के समय पर न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निरीक्षण को पहुंचे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आरपी सिंह का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संबंधित चिकित्सक को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि संबंधित चिकित्सक चिकित्सा केंद्र में समय पर नहीं पहुंचते। चौखुटिया में अपनी क्लीनिक चलाते हैं। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए डॉ. सिंह ने संबंधित चिकित्सक का वेतन काटने का निर्देश जारी करने के साथ ही कार्रवाई करने की बात कही। घेराव करने वालों में हरिकृष्ण शर्मा, कैलाश मासीवाल, मुकेश कुमार, गिरीश चंद्र, प्रयाग मासीवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन