{"_id":"baadc7fd96c38074af20185fb9a3f16f","slug":"chaukhutia-market-come-again-threatening-panther-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया बाजार में फिर आ धमका तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया बाजार में फिर आ धमका तेंदुआ
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
बाजार क्षेत्र में मंगलवार की रात फिर एक तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ आने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई। बच्चों का दिन में भी बाहर खेलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते हुए बाजार में घुस गया। तेंदुआ विवेकानंदपुरम की गली में जाने के बाद वापस अखेती वाले रास्ते में चला गया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने उसे पुरानी बाजार में भी देखा। पूरन सिंह रौतांण, पूरन कुमयां, मोहन कांडपाल व कतिपय नेपाली मजदूरों ने बताया कि तेंदुआ लगातार कुत्तों का पीछा करते हुए बाजार की गलियों में चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन
इधर तेंदुए के आए दिन बाजार में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों का खेलना व घुमना भी बंद हो गया है।
बाजार क्षेत्र में कतिपय जर्जर हो चुके व झाड़ियों से घिरे पुराने मकान भी खतरा बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए तथा जंगली जानवरों आदि के लिए ऐसे मकानों में छुपना आसान है।