फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chauhan lays foundation stone of Paparasali-Balta-Bintola motorway

पपरसली-बल्टा-बिंतोला मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chauhan lays foundation stone of Paparasali-Balta-Bintola motorway
रिबन काटकर पपरसली-बल्टा- बिंतोला मोटर मार्ग का शुभारंभ करते विस उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएमजीएसवाई की ओर से बनायी जा रही पपरसली-बल्टा- बिंतोला मोटर मार्ग का मंगलवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। पपरसली-बल्टा-बिंतोला सड़क बनने से क्षेत्रीय जनता को यातायात सुविधा का बेहतर लाभ मिल सकेगा। यह सड़क 292.26 लाख रुपये की लागत से बनायी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि जिले में पेयजल की समस्या को सुचारु करने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से मटेला पंपिंग योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने हरज्यू धूनी मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता एलएस अधिकारी, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, उद्यान विभाग के किशन सिंह बिष्ट, बिंतोला के प्रधान लीला बिष्ट, भिल्यूड़ा के प्रधान वैशाली टम्टा, विनीत बिष्ट, आनंद बिष्ट, चंदन सिंह, अर्जुन मेहता, बलवंत मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed