{"_id":"5cb22a78bdec22145e482f58","slug":"chantreshthi-s-main-fair-fare-as-well-as-the-ceremony-of-breaking-coconut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल तोड़ने की रस्म के साथ ही चैत्राष्टमी का मुख्य मेला विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल तोड़ने की रस्म के साथ ही चैत्राष्टमी का मुख्य मेला विदा
Sun, 14 Apr 2019 12:03 AM IST
दीपक नेगी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चैत्राष्टमी मेले में मईया का डौला मंदिर की ओर ले जातीश्रृद्वालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता रानी के डोले की मंदिर परिक्रमा और नारियल तोड़ने की रस्म के साथ ही चैत्राष्टमी का मुख्य मेला संपन्न हो गया है। परंपरा के अनुसार इस बार माता का डोला जमणियां से लाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे मेलार्थियों ने नाचते गाते मेले में भागेदारी की।
जयकारों के बीच मां के डोले और उसमें शामिल लोगों द्वारा अगनेरी मंदिर की परिक्रमा के साथ ही चैत्राष्टमी का मुख्य मेला संपन्न हो गया है। इस बार माता का डोला जमणियां थोक से लाया गया। डोले के जमणियां से अगनेरी मेला परिसर तक पहुंचने के दौरान निकटवर्ती कई गांवों और भटकोट, गनाई, टेड़ागांव,नवांण, ढौन, नागाड़, सोनगांव और उडलीखान सहित कई थोकों के लोग नगाड़े, निशानों के साथ उसमें शामिल होते रहे। डोले में शामिल श्रद्धालु माता रानी के भजन गाते चल रहे थे। इससे पहले सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। परंपरा के अनुसार जमणियां थोक ने सोनगांव थोक को नारियल का बीड़ा सौंपा। अगले वर्ष डोला सोनगांव से लाया जाएगा।
आज लगेगा मीना बाजार
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मेले के आखिरी दिन रविवार को मीना बाजार लगेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोग खरीदारी करेंगे। मेला परिसर में चर्खे, झूले भी लगाए गए हैं। बच्चे दिनभर झूलों का आनंद लेते दिखे। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सीओ वीरसिंह व थानाध्यक्ष रमेश बोहरा मौके पर डटे रहे।