फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Changing the State Highway to District Road is not in the interest of the state: Kunjwal

स्टेट हाइवे को जिला मार्ग में बदलना प्रदेश हित में नहीं: कुंजवाल

Wed, 12 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने शराब की दुकानों के लिए स्टेट हाइवे को जिला मार्ग में परिवर्तन करने को प्रदेश हित के खिलाफ बताया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से युवा वर्ग इैस दलदल में फंस रहा है, वहीं कई घर और गांव नशे के कारण बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने जन भावनाओं को देखते हुए प्रदेश की आबकारी नीति बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह हमेशा शराब के विरोधी रहे हैं। वर्तमान दौर में शराब के बढ़ते प्रचलन से गांव बर्बाद हो रहे हैं। नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में महिलाएं आंदोलन कर रही हैं इसलिए मातृशक्ति का सम्मान और जनभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार को आबकारी नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब से मिलने वाले राजस्व को दरकिनार कर दूसरे संसाधनों से भी राजस्व प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए स्टेट हाइवे के नियम में संशोधन कर उसे जिला मार्ग बनाने की जरूरत नहीं थी। स्टेट हाइवे को जिला मार्ग घोषित करने से सड़कों के रख रखाव और विकास भी प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed