फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Challenges of climate change are huge, policy should be made for prevention

Almora News: जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां विकराल, रोकथाम को बने नीति

Fri, 23 Feb 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Challenges of climate change are huge, policy should be made for prevention
जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक। स्वयं
अल्मोड़ा। विश्व में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां विकराल रूप ले चुकी हैं। जिसके संरक्षण और रोकथाम के लिए क्षेत्रीय सहयोग से नीति निर्माण कर धरातल पर काम करना होगा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी में पर्यावरण संस्थान और अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (इसीमोड), काठमांडो, नेपाल के बीच हिमालयी क्षेत्रों में शोध, विकास कार्यों में परस्पर साझेदारी की संभावना पर संस्थान में आयोजित विचार-विमर्श कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने यह बात कही।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण संस्थान और इसीमोड हिमालयी क्षेत्रों में मिल कर कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जेसी कुनियाल ने कहा कि वन संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी और पारिस्थितिक पर्यटन के बीच संबंधों की गहरी समझ को बढ़ावा देकर क्षेत्र को प्रभावित करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए इसीमोड के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसीमोड काठमांडो के महानिदेशक डॉ. पेमा ग्याम्त्शो ने कहा कि संस्थान आठ सदस्य देशों के साथ विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहा है जिसका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। अगर दोनों संस्थान मिलकर हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों पर कार्य करें तो इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इसीमोड के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉ. एकलव्य शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. आईडी भट्ट ने औषधीय पौधों की खेती, हरित पर्वत अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहां आरके सिंह, डॉ. राजेश जोशी, डॉ. के चंद्रशेखर, डॉ. संदीपन मुख़र्जी, देवेंद्र सिंह, डॉ. एके साहनी, डॉ. सतीश आर्य, डाॅ. केएस कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed